हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कण्वघाटी/कोटद्वार। लोकपर्व हरेला के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी, कोटद्वार में बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।

प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में पीपल, आम, अशोक सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण के बाद सभी ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IAS बंशीधर तिवारी की बड़ी पहल, एमडीडीए ने शुरू किया हरित दून अभियान, एक वर्ष में लगेंगे एक लाख पौधे

Fri Jul 17 , 2026
हरेला पर हरियाली का महाअभियान : ‘हरित दून’ के संकल्प के साथ एमडीडीए ने रखा 1 लाख पौधों का लक्ष्य “पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं” : बंशीधर तिवारी देहरादून : लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!