पौड़ी गढ़वाल : यात्रा मार्गों पर पुलिस की सख्त निगरानी, प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने की अपील

पौड़ी : चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों, प्रमुख पड़ाव स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनी रहे।

विशेष रूप से श्रीनगर गोवा बीच एवं देवप्रयाग संगम जैसे नदी तटीय क्षेत्रों में, जहां जलस्तर, तेज धारा एवं फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहां खतरनाक एवं प्रतिबंधित स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं को वहां जाने से रोका जा रहा है तथा सुरक्षित निर्धारित स्थानों पर ही रहने एवं स्नान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, जल पुलिस एवं आपदा राहत टीमों को भी  तैनात किया गया है, जो आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ हर समय सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : भीषण गर्मी के चलते देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी एक दिन के लिए बंद

Mon Apr 27 , 2026
देहरादून : बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। प्रशासन के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग और […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share
error: Content is protected !!