उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात लूट के इरादे से की गई बताई जा रही है।

घटना के समय घर में दंपती और नौकरानी ही मौजूद थे, जबकि दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।

मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर और शीला के रूप में हुई है। शीला मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जनपद में पात्र बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर निकायों, तहसीलों, विकासखंडों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!